फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस का सम्मान, समाज का सम्मान’: ग्रेटर नोएडा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं, नशामुक्ति पर दिया जोर

Mon, 23 Jun 2025 03:21 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को जीएल बजाज कॉलेज में पहुंचीं। जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का सम्मान समाज का सम्मान है। जो समाज अपने रक्षक का सम्मान करता है, वही सच्चे मायनों में सुरक्षित और प्रगतिशील होता है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संबोधन में समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चिंता जताई कि शराब के सेवन से आज न केवल पारिवारिक रिश्ते बिगड़ रहे हैं, बल्कि कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान भी गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति ने समाज में अनेक समस्याओं को जन्म दिया है, जिससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने अपील की कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक नागरिकों को मिलकर पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने औद्योगिक विकास और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी इंडस्ट्री के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी है। भयमुक्त होने के कारण ही उद्यमी आते हैं। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत बनाना भी जरूरी है, ताकि समाज का संतुलित विकास हो सके।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब और वंचित तबके के होनहार बच्चों की पहचान करें। राज्यपाल ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है उसे पहचानने और तराशने की। यदि पुलिस अधिकारी समाज सेवा की भावना से कार्य करें, तो वे कई प्रतिभाओं को नई दिशा दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जीएल बजाज संस्थान के प्रबंधन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्यपाल के प्रेरणादायक संबोधन को सभी ने सराहा और उनके विचारों को समाज में लागू करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें