संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सरकार जल्द से जल्द पूर्ण निष्पक्षता से इस मामले की जांच करवाए यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है कि इतना बड़ा अफसर सिस्टम से तंग आकर आत्महत्या करने जो मजबूर हुआ। यह सरासर प्रशासनिक तंत्र की विफलता है।