राजकीय हाईस्कूल में कॅरिअर मेले का आयोजन
नोएडा। सेक्टर- 63 छिजारसी स्थित राजकीय हाईस्कूल में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई के अनिल कुमार, स्वयंसेवी संस्था से खुशी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। मंच का संचालन गरिमा उपाध्याय ने किया। प्रिंसिपल रेखा कन्नोजिया ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। दीप्ती मित्तल, वंदना शर्मा, शुभद्रा आर्य, ज्ञानम्बला समेत अन्य मौजूद रहीं।