फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं कर पाएगी किसानों के संघर्ष को विफल ः आफताब अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार नहीं कर पाएगी किसानों के संघर्ष को विफल : आफताब अहमद
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता और नूंह विधायक आफताब अहमद ने शनिवार को पलवल जिले में पहुंचकर किसान आंदोलन में किसानों को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी अंबानी के प्रेम में बीजेपी और उसके सहयोगी दल किसान को दबा रहे हैं। आफताब के साथ हथीन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्राइल कोट भी आंदोलन में पहुंचे। आफताब ने कहा कि किसानों का जज्बा, जोश और अपने हकों के लिए लड़ने का संघर्ष बधाई के काबिल है। 3 डिग्री तापमान में संघर्ष करना इस बात का परिचायक है कि किसान कितना सहनशील और कितना मेहनती है। प्रदेश सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाय उन पर कभी लाठी, कभी आंसू गैस गोले, कभी ठंडा पानी मार रही है जो शर्मनाक है। मेवात किसानों की सरजमीं है, जहां ज्यादातर खेती प्रकृति पर ही निर्भर रहती है। ऊपर से सरकार ऐसे कानून लेकर आई है, जिससे किसान की दुर्दशा और बढ़ जाएगी। किसानों के संघर्ष से जो नतीजा निकलेगा वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, ऐसा उन्हें विश्वास है। कोई सरकार अगर सोचती है कि वह किसान भाईयों के संघर्ष को विफल कर देगी तो जो किसान भाई बहन बंजर भूमि में फसल उगा सकते हैं वे किसी भी हालात से हार नहीं सकते बल्कि सरकार को झुकना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें