फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन मंजिला भवन के निर्माण की शासन से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मंजिला भवन के निर्माण की शासन से मिली मंजूरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी के रोडवेज बस अड्डे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन के निर्माण की मंजूरी शासन ने दे दी है। भवन का निर्माण पीपीपी मॉडल में किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बस अड्डे के विकास और संचालन में सरकार और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर काम करेंगे। दादरी बस अड्डे को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया जाएगा। भवन में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शौचालय होगा। भवन के भूतल पर बसों का संचालन होगा। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। एआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि दादरी के रोडवेज बस अड्डे को बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें