फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गोवर्धन विधायक की फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, हादसे के बाद असंतुलित होकर पलटी, एयरबैग खुलने से टला हादसा

Sun, 12 Mar 2023 02:37 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक को अधिक चोटें नहीं आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद के कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा से मथुरा लौटते वक्त जेवर टोल प्लाजा से पहले से गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक घायल हो गया। 

 

मथुरा के गोवर्धन सीट से विधायक मेघश्याम सिंह का चालक किसी कार्य से नोएडा गया था। शुक्रवार देर रात नोएडा से अकेले लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 36 किमी माइलस्टोन के पास पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और असंतुलित होकर पलट गई। 

 

कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक को अधिक चोटें नहीं आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह भी चालक को देखने जेवर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें