ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा दो स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में नीदरलैंड्स के शिक्षाविद् और साइकिल चालक ज़ेनो वैन डेर ज़ाल्म पहुंचे। ज़ेनो वैन डेर ज़ाल्म कन्याकुमारी से ग्रेटर नोएडा तक साइकिल से यात्रा कर चुके है। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य अदिति बसु ने बताया कि ज़ेनो ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखा और देश की विविध परंपराओं, भाषाओं और त्योहारों पर अचंभित हुए। ज़ेनो ने बताया कि भारत की संस्कृति को जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में यह उनका दूसरा दौरा है, जहां उन्होंने पहले विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं पर शोध पर काम किया था। ब्यूरो