फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु तस्कर के मोबाइल फोन में पुलिस को मिले 22 नंबर, पहचान खुली...हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Sun, 21 Sep 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

तस्करों की पहचान होने के बाद सर्विलांस को यूपी के पांच जिलों की लोकेशन मिली है। सोमवार की रात तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पशु तस्कर अजहर उर्फ अजब हुसैन की जमकर पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तस्कर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ स्थित महुआचाफी गांव में सोमवार की रात पकड़े गए तस्कर अजहर उर्फ अजब हुसैन के पास से पुलिस को एक कीपैड मोबाइल फोन मिला था। इसमें 22 नंबरों पर उसने लगातार बातचीत की थी। जांच में पता चला है कि इनमें उन तस्कर के नंबर भी शामिल थे, जिन्होंने दीपक की हत्या की थी।

विज्ञापन


तस्करों की पहचान होने के बाद सर्विलांस को यूपी के पांच जिलों की लोकेशन मिली है। सोमवार की रात तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पशु तस्कर अजहर उर्फ अजब हुसैन की जमकर पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तस्करों की गतिविधि का पीछा करते हुए कुशीनगर में बाइक से जा रहे रहीम, छोटू और राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रहीम के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी है। पुलिस अन्य तस्करों को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

अजहर के मोबाइल फोन से मिले 22 मोबाइल नंबरों का पीछा करते हुए एसटीएफ की टीमें कुशीनगर, संतकबीरनगर, देवरिया में डेरा जमाए हुए हैं।

पश्चिम यूपी के जिले रामपुर से बड़े पैमाने पर गोवंश मांस की सप्लाई के इनपुट मिले हैं। यहां से सिर्फ पशु पश्चिम बंगाल तक नहीं भेजे जाते बल्कि गोवंश का मांस बाकायदा पैकिंग में सप्लाई होता है। अब पुलिस जल्द इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए तस्करों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। वहीं, एक पुलिस टीम बिहार के गोपालगंज में मौजूद है। यहां के तीन बड़े तस्करों के नाम पुलिस के पास हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें