फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये खबर आपके लिए: छात्रसंघ से विश्वविद्यालय चौक की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, ये खबर पढ़कर निकलें- जानिए कब तक

Mon, 15 Sep 2025 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

यातायात पुलिस के अनुसार, छात्रसंघ चौराहा से विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन पैडलेगंज चौराहा, विंध्यवासिनी पार्क मोड़ और मोहद्दीपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसके अलावा आंबेडकर चौराहा, हरिओम नगर तिराहा से आयकर तिराहा व मुख्य डाकघर तिराहा होते हुए भी यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ भवन चौराहा से विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क पर सोमवार शाम सात बजे से नाला निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके चलते शाम सात बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। विश्वविद्यालय से छात्रसंघ भवन की ओर आने वाला मार्ग पहले ही निर्माण पूर्ण होने पर यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

डायवर्जन अवधि में सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को मार्ग प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, छात्रसंघ चौराहा से विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन पैडलेगंज चौराहा, विंध्यवासिनी पार्क मोड़ और मोहद्दीपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसके अलावा आंबेडकर चौराहा, हरिओम नगर तिराहा से आयकर तिराहा व मुख्य डाकघर तिराहा होते हुए भी यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

भारी वाहन जो सामान्यतः  पैडलेगंज से छात्रसंघ होते हुए विश्वविद्यालय चौराहा और रेलवे स्टेशन रोडवेज की ओर जाते थे, अब पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर होते हुए विश्वविद्यालय चौराहा की ओर संचालित होंगे।

वहीं, नौसड़ और ट्रांसपोर्टनगर की तरफ जाने वाले दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहन पैड़लेगंज से विंध्यवासिनी पार्क मोड़ और मोहद्दीपुर चौराहा होकर जाएंगे। अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि छात्रसंघ भवन चौराहा पर द्वितीय लेन के नाले का निर्माण कार्य होने के कारण, इसके पूर्ण होने तक यह ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें