फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में मूकबधिर युवती सुबह हुई 'लापता'. शाम को झाड़ियों में मिला शव- हत्या कर फेंकी गई थी लाश

Thu, 18 Sep 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नगर निगम के ठेकेदार रमेश यादव परिवार के साथ विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी निशा सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक लापता हो गई। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन दोपहर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र की विष्णुपुरम कॉलोनी में मंगलवार को मिली युवती की लाश हत्या के बाद फेंकी गई थी। बुधवार को एम्स में हुए पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि मूकबधिर निशा (20) की हत्या गला और मुंह दबाकर की गई थी। पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के ठेकेदार रमेश यादव परिवार के साथ विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी निशा सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक लापता हो गई। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन दोपहर कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराई। युवती के चेहरे पर चोट और सूजन के निशान थे। बुधवार को दो डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इधर, पिता रमेश यादव की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती छानबीन में पुलिस परिवार और आसपास के करीबी लोगों को शक के घेरे में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें