फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर में ई-रिक्शा से जा रही युवती को किया बैड टच, पब्लिक ने जमकर पीटा

Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी आकाश त्रिपाठी के रूप में हुई। शाहपुर इलाके की रहने वाली युवती रविवार की रात आठ बजे बेतियाहाता हनुमान मंदिर की तरफ जा रही थी। उसने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शाहपुर से ही ई-रिक्शा बैठी थी। गणेश चौराहे के पास जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा।
विज्ञापन
बैड टच करने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर में रविवार रात बाइक से जा रहे एक मनचले ने ई-रिक्शा में जा रही युवती को बैड टच (छेड़खानी) कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी आकाश त्रिपाठी के रूप में हुई। शाहपुर इलाके की रहने वाली युवती रविवार की रात आठ बजे बेतियाहाता हनुमान मंदिर की तरफ जा रही थी। उसने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शाहपुर से ही ई-रिक्शा बैठी थी। गणेश चौराहे के पास जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा।

तभी अचानक से एक बाइक से युवक आया और छूने लगा। इस हरकत से घबरा गई। मुझे लगा कोई चेन स्नेचर है। चिल्लाई तो बाइक सवार लड़खड़ा गया और भागने लगा। तभी ई-रिक्शा चालक और आसपास के लोगों ने बाइक सवार को दौड़ा लिया। लोगों ने उसे कचहरी चौराहे से थोड़ा आगे जाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसकी पिटाई कर पुलिस को बुलाया गया। युवती ने कहा कि आज तक मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। घटना से काफी डर गई हूं। युवती की शिकायत पर कैंट पुलिस ने रात में ही छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रात में अधिक शराब पी ली थी। इस वजह से यह गलती हो गई। आरोपी आकाश त्रिपाठी जल निगम के ठेकेदार की गाड़ी चलाता है और रामगढ़ताल क्षेत्र में ही रहता है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें