फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर और मुजफ्फरनगर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में चल रही यूपी प्रो वालीबाल लीग के छठे दिन गाेरखपुर जाएंट्स ने मुरादाबाद बुल्स को 3-0 से पराजित किया। खेल शुरू होते ही गोरखपुर के खिलाड़ी आक्रामक दिखे। गोरखपुर ने पहला सेट 21-14, दूसरा सेट 21-17 व तीसरा सेट 21-20 अंक से अपने नाम किया। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर लायंस और अयोध्या सुपरकिंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहला सेट मुजफ्फरनगर लायंस ने 21-12 से अपने नाम किया। दूसरे सेट को अयोध्या सुपरकिंग्स ने सेट 21-13 से अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक सेट में वापसी करते हुए मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 21-13 से जीत हासिल कर अयोध्या को 2-1 अंक से पराजित किया। बुधवार को काशी वारियर्स-मुरादाबाद बुल्स और लखनऊ टाइगर्स बनाम मथुरा योद्धास के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें