फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताला तोड़कर फ्लैट से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोरों ने सेक्टर-27 स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। 10 फरवरी को हुई घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित प्रीति ने बताया कि वह सेक्टर के एफ ब्लॉक स्थित घर में दूसरी मंजिल पर किराये पर रहती हैं। 10 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकलीं। उस समय घरेलू सहायिका काम कर रही थी। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद घरेलू सहायिका फ्लैट का ताला लगाकर चली गई। रात करीब आठ बजे वह जब घर लौटीं तो ताला टूटा था। अंदर घुसकर देखा तो सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर घर से टैबलेट, लैपटॉप, हाथ की घड़ियां, स्मार्ट घड़ी, दो मोबाइल और चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें