फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 8वीं मंजिल से गिरा सामान, बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-5 के पास तुस्याना गांव में शुक्रवार को तेज हवा के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से शटरिंग का सामान उड़ कर बिजली के पोल पर गिरा। सामान गिरने के कारण बिजली का क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही। स्थानीय निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात तेज हवा चल रही थी जिसके कारण निर्माणाधीन इमारत के ऊपरी हिस्से में रखा शटरिंग का सामान नीचे आ गिरा। सामान गिरने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें