फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्फर राशिद खान दिल्ली एनसीआर ओपन प्रो-एम इवेंट के विजेता घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोल्फर राशिद खान दिल्ली एनसीआर ओपन प्रो-एम इवेंट के विजेता घोषित
- 10 से 13 अप्रैल तक नोएडा गोल्फ कोर्स करेगा प्रोफेशनल गोल्फ चैंपियनशिप की मेजबानी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38 नोएडा गोल्फ कोर्स में बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही चार दिवसीय एनसीआर प्रोफेशनल गोल्फ कप चैंपियनशिप से पहले मंगलवार को खेले गए प्रो-एम इवेंट में गोल्फर राशिद खान ने जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए चैंपियनशिप में राशिद खान की टीम ने 53.3 का स्कोर किया। इसमें एमेच्योर खिलाड़ी अनिल देव, ऋषि सहाय और राजन वधावन शामिल थे। पेशेवर खिलाड़ी अभिनव लोहान ने 54 स्कोर के साथ अपनी टीम को दूसरे स्थान पर लाने में मदद की। अभिनव की टीम में एमेच्योर खिलाड़ी सिमरन बजाज, डिंपल सिंह कोचर और उमेश दुबे शामिल थे। होल नंबर 13 पर सबसे सीधी ड्राइव का पुरस्कार अमित मिश्रा ने जीता। होल नंबर 3 पर पिन के सबसे करीब का मुकाबला न्यारा सिंह ने जीता। होल नंबर 10 पर पिन के सबसे करीब पहुंचने का पुरस्कार नीहार गुरवानी ने जीता। होल नंबर 9 पर सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार राज कुमार बिश्नोई ने जीता। नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव डॉ. स्टीवन मेनेजेस ने कहा कि 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक शुरू हो रही मुख्य चैंपियनशिप में भारतीय गोल्फर वीर अहलावत, एसएसपी चौरसिया, अजीतेश संधू, पूर्व चैंपियन मनु गंडास, राशिद खान, अमन राज, हनी बैसोया, उदयन माने, हनी बैसोया और गत चैंपियन गौरव प्रताप सिंह भागीदारी कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप में पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये की है। वहीं विदेशी गोल्फर श्रीलंका के एन. थंगराजा और के प्रबागरन, बांग्लादेश के जमाल हुसैन और बादल हुसैन, एंडोरा के केविन एस्टेव रिगेल के साथ-साथ चिली के पीजीटीआई क्वालीफाइंग स्कूल विजेता मटियास डोमिनगेज, नेपाल के सुभाष तमांग, इटली के मिशेल ऑर्टोलानी और चेकिया के स्टीफन दानेक भागीदारी कर रहे हैँ। वह नोएडा गोल्फ कोर्स के खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, विनम्र आनंद और राज सिंह भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें