फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में सराफ की पत्नी से कुंडल लूटे, कान फटने से हुई लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीएवी इंटर कॉलेज के पास रविवार देर रात 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने खारी कुआं निवासी सराफ संजय रस्तोगी की पत्नी बबीता से कान के कुंडल लूट लिए। बदमाशों ने कुंडल इस तरह से झटका की बबीता के कान फटने से वह लहूलुहान होकर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती देर रात जिम खाना से पैदल टहलते हुए अपने घर आ रहे थे। संजय के सामने ही बदमाश बबीता से कुंडल लूट कर भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें