फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी (संवाद)। राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर भव्य प्रताप का रविवार को संकल्प संस्था के पदाधिकारियों ने सादोपुर गांव में पगड़ी व माला पहनाकर सम्मान किया। संस्था के संस्थापक भूपेंद्र नागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। उनको सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की जरूरत है। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम व जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बालक व बालिका वर्ग में चौथी सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सादोपुर गांव निवासी भव्य प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसमें खेलने वाले जिले से वह एकमात्र खिलाड़ी थे। भव्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इंडिया प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा। बॉक्सर सादोपुर गांव स्थित जेएसबी अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखता है। भव्य के पिता गुलाब पहलवान भी कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। रोहित मत्ते गुर्जर, महासचिव अमित नागर, सचिव मनोज नागर, प्रवक्ता सतीश नागर, पप्पू बैसोया, शिवम नागर आदि ने भी बॉक्सर को सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें