नोएडा (संवाद)। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना सोसाइटियों में की गई। सेक्टर-74 स्थित श्रीहोम्स टू, सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन ग्रीन, सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार संस्कृत कल्याण समिति, सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी, सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक, सेक्टर-74 स्थित केपटाउन समेत अन्य सोसाइटियों में आयोजन किया गया।