नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी के प्लॉट-8 में मां दुर्गा के दिव्य प्राकट्य और महिषासुर वध पर आधारित संगीतमय नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ। कलाकारों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से देवताओं की शक्तियों से मां दुर्गा के प्राकट्य से लेकर महिषासुर वध तक की गाथा प्रस्तुत की। मां दुर्गा की विभिन्न शक्तियों के रूप में कलाकारों की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। महिषासुर वध के दृश्य के दौरान पंडाल जय माता दी और मां दुर्गा की जय के जयकारों से गूंज उठा।