ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ाने के लिए शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कासना स्थित राव कासल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के 450 खिलाड़ियों को चार हाउस में बांटा गया। खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वाॅलीबॉल, बास्केटबॉल आदि के टीम इवेंट के अलावा 100, 200, 400 मीटर दौड़ और चैस, टीटी शॉट पुट, जैवलिन, डिस्कस थ्रो आदि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ओवरऑल ट्राॅफी गोदावरी हाउस के खिलाड़ियों ने जीती। यमुना हाउस दूसरे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।