चंडीगढ़। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8-बी की लड़कियों (अंडर-17 वर्ग) ने इंटर स्कूल बेसबॉल प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस सेक्टर 10 को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जीएमएसएसएस-37 बी में खेली गई। स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।