फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्लोरी क्लब ने स्काई इलेवन को 57 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने स्काई इलेवन को 57 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोरी ने 29 ओवर में 220 रन बनाए। मानविक ने 51, स्मित यादव ने 32 और कृष सम्भव ने 28 रन की पारियां खेलीं। स्काई इलेवन की ओर से पीयूष कुमार ने तीन और प्रतीक कुमार ने दो विकेट झटके। जवाब में स्काई इलेवन की पूरी टीम 163 रन पर सिमट गई। वंश कश्यप ने 28 और नित्यम पाल ने 23 रन बनाए। ग्लोरी के लिए स्मित यादव ने तीन तथा काव्यांश यादव ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। स्मित यादव को मैन ऑफ द मैच और पीयूष कुमार को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें