नोएडा (संवाद)। सेक्टर-127 स्थित एनएस क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार शाम को एनएस वीक डे टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। टीम ग्लेडियेटर्स ने 107 रन से मुकाबला जीता।प हले बल्लेबाजी करते हुए टीम ग्लेडियेटर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली वॉरियर्स आरवीएन 128 रन पर ऑल आउट हो गई। ग्लेडियेटर्स के युसूफ शतक लगाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं तौकीर 4 विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर रहे।