यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में शनिवार को इस्कॉन की तरफ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संत लोकनाथ स्वामी महाराज ने प्रवचन और संकीर्तन से लोगों को कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस्कॉन पद्ममाली, राधाकुंड, रामन कृष्ण प्रभु ने इस संकीर्तन में हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने उनका स्वागत किया। लोकनाथ स्वामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन का शाश्वत मार्ग है।