नोएडा। जिले के चारों ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को सरकारी अस्पताल का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ओपीडी में पर्चा बनवाने, पंजीकरण कराने, डॉक्टर से परामर्श लेने और विभिन्न जांचों की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। जिला समन्वयक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों को सरकारी प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलती है। जिला नोडल अर्चना पांडे ने कहा कि व्यावहारिक अनुभव बच्चों को लंबे समय तक याद रहता है और वे जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। ब्यूरो