फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिशन शक्ति के तहत किया बालिकाएं को सम्मानित

विज्ञापन
'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 स्थित ऑडिटोरियम में सम्मान
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शनिवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सहयोग और स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका सिंह और एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और चाइल्ड लाइन के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें