फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में दिनदहाड़े वारदात: फिल्मी स्टाइल में रोकी बाइक, फिर करने लगे छेड़छाड़; सरेराह कपड़े फाड़कर की पिटाई

Fri, 18 Oct 2024 10:24 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी के लिए निकली युवती की सरेराह पिटाई और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना ईकोटेक-3 की बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के लिए निकली युवती से छेड़खानी के बाद सरेराह पिटाई कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती का कहना है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी में खोदना खुर्द का जावेद भी नौकरी करता था। आरोपी डेढ़ माह पहले वहां से नौकरी छोड़ चुका है। आरोपी खोदना कला के अशोक का मित्र है। दोनों पिछले करीब तीन महीने से उसे परेशान कर रहे थे।

नौ अक्तूबर को नौकरी पर जाते समय रास्ते में जावेद व अशोक ने पीड़िता के सामने अपनी बाइक रोकी और छेड़खानी करने लगे और उससे मोबाइल नंबर मांगकर बात करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने अगले दिन शिकायत देने के लिए बुलाया। 10 अक्तूबर की सुबह जब पीड़िता ड्यूटी के लिए कंपनी जा रही थी तभी बाइक पर सवार होकर आए दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट व अश्लील हरकतें कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। एसीपी बीएस वीर कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें