फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 8 वर्षीय लापता बच्ची को पुलिस ने 12 घंटे में तलाश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। खेरली हफीजपुर कस्बा निवासी व्यक्ति के घर आई 8 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजन ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया। मूलरूप से अलीगढ़ जिले के नगला तिकोना गांव निवासी धर्मेंद्र ने मंडी श्याम नगर पुलिस चौकी पर अपनी बेटी पायल के लापता होने की सूचना दी थी। पायल अपनी मौसी रानी के साथ दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर कस्बे में रह रही थी । वह बृहस्पतिवार सुबह को अचानक कहीं चली गई थी। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मिशन शक्ति, क्राइम डिटेक्शन टीम और मंडी श्याम नगर चौकी की संयुक्त टीमें गठित कीं। बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय संसाधनों का सहारा लिया गया। लगभग 12 घंटे की गहन तलाश के चलते पायल को देर रात सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें