यमुनासिटी। जेवर थाना क्षेत्र में एक घर से किशोरी लापता हो गई। काफी ढूंढ़ने के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजन ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 6 मार्च की रात से लापता है। रात में वह बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजन के लोगों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद