फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कार से कुचलने की कोशिश

Mon, 26 Jun 2023 01:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि शाहदत नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना के गांव में किराये पर रहने वाली युवती को बदायूं के किलाखेड़ा गांव निवासी शाहदत खान नौकरी व शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो उसने पीड़िता को कार से कुचलवाने की कोशिश की।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि शाहदत नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। छह माह पहले नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आरोपी ने अपने दोस्त से पीड़िता को कार से कुचलवाकर मारने की कोशिश की। मामले में भी पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता को कार से कुचलने वाले आरोपी की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें