फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायटीशियन टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अदरक, हल्दी, लहसुन सर्दी और संक्रमण से बचाने में सहायक
विज्ञापन


फोटो

नोएडा। बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना डाइट में घरेलू इम्यूनिटी बूस्टर जरूर शामिल करें। अदरक, हल्दी, लहसुन, तुलसी और शहद का नियमित सेवन सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाता है। विटामिन-सी की कमी पूरी करने के लिए संतरा, मौसम्मी, नींबू, पपीता और अमरूद रोज खाएं। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और टॉक्सिन बाहर निकलें। मौसमी फलियां और हरी सब्जियां शरीर को गर्म रखने के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल देती हैं। आप चाहें तो अपनी शरीर को मजबूत बनाने के लिए एक खास हर्बल ड्रिंक शामिल कर सकते हैं। एक कप पानी में थोड़ा गुड़ उबालें, फिर उसमें दालचीनी, लौंग, हल्दी, इलायची और काला नमक मिलाएं। फिर तुलसी की पत्तियां और शहद डालकर इसका सेवन करें। यह डाइट प्लान हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है।
- डॉ. खुशबू, डायटीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें