ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित क्रिकेट पॉइंट क्रिकेट मैदान पर चल रहे क्रिकेट पॉइंट टूर्नामेंट सीजन 20 के लीग मैच में जीआईजेयू-11 ने वॉल्स टू होम को 37 रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले यथार्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जीआईजेयू-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉल्स टू होम की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना सकी।