ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-28 के लीग मैच में जायंट स्टैलियन्स ने मेगाटेल चैंपियंस को 67 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायंट स्टैलियन्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 240 रन बनाए। योगेश शर्मा ने 78 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेगाटेल चैंपियंस की टीम दस विकेट पर 173 रन बना सकी। जायंट स्टैलियन्स की ओर से राहुल ने तीन विकेट और रविंद्र सिंह ने दो विकेट हासिल किए। योगेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।