दादरी। दादूपुर खटाना गांव में गली में सफाई को लेकर महिला के साथ गाली-गलौंज की गई। महिला और परिजन द्वारा विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि दादूपुर गांव में अनीता देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह 27 अक्टूबर की शाम को गली में सफाई को लेकर पड़ोसी अर्जुन से कहा सुनी हो गई। कहासुनी होने पर अर्जुन ने परिजनों के साथ आकर महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर महिला का बेटा बंटी, जेठ हुकुम सिंह व अन्य लोग आ गए । बचाने का प्रयास किया तो सभी परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने अर्जुन, करण, उदयवीर, रमेश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद