ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में गाजियाबाद ब्लास्टर्स-11 ने डॉमिनेटर्स-11 को 47 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद ब्लास्टर्स-11 ने सात विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। वहीं, डॉमिनेटर्स-11 की टीम दस विकेट पर 180 रन ही बना सकी। रोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।