फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉस्टल में मारपीट और धमकी, युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज कोतवाली पार्क क्षेत्र के नालंदा लिविंग हॉस्टल में मिठाई के डिब्बे को लेकर विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिहार के मुंगेर निवासी युसूफ रजा नालंदा लिविंग हॉस्टल में अकाउंट सेक्शन में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर को हॉस्टल में भूपेंद्र, दीपक और कौशल पहुंचे और ऊपर रखे मिठाई के डिब्बे की मांग करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युसूफ ने बताया कि युवक अक्सर हॉस्टल में आकर उत्पात मचाते हैं और बदतमीजी करते हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें