फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजन के समझाने के बावजूद भी महिला अपनी बात पर अड़ी रही। मामले को लेकर घंटों तक चली खींचतान के बाद भी कोई हल नहीं निकला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का कस्बे की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के दो बच्चे हैं। महिला के पति ने मामले की छानबीन शुरू की और रविवार को महिला व उसके प्रेमी दोनों को पकड़ लिया। महिला ने दो टूक जवाब दे दिया कि भले ही उसे गोली मार दी जाए लेकिन वह अपने प्रेमी के ही साथ ही रहेगी। फिलहाल महिला पति के साथ ही अपने बच्चों के साथ रहने के लिए अपनी ससुराल चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें