यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र की चौकी थोरा पुलिस ने 14 मई, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 पव्वे मिस इंडिया देसी शराब बरामद की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 14 मई को चौकी थोरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोलियम बॉक्स लेकर रोही रोड पुराने भट्टे की ओर जा रहा है और अवैध शराब बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप सिंह निवासी ग्राम नीमका थाना जेवर बताया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में मौजूद पेट्रोलियम बॉक्स से 28 पव्वे मिस इंडिया देसी शराब बरामद हुई।