फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान पर बैठे दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)।
विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पुराना कटहेरा रोड के समीप बैंड बाजे की दुकान पर दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी दीनानाथ यादव ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित गौतमपुरी मोहल्ले में पम्मी परिवार के साथ रहते हैं। वह 13 मई को अपने भांजे मनोज के साथ शिव वाटिका कॉलोनी में अपने बड़े भाई सुरेश चंद के यहां गए थे। उसके बाद वह पुराना कटहेरा रोड स्थित अपनी बैंड बाजे की दुकान पर पहुंच गए। वहां पर शिवम, राहुल, भोला व अन्य लोग पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से पीटकर पम्मी व सुरेश को घायल कर दिया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल ने कोतवाली में शिवम, राहुल, भोला व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें