ग्रेटर नोएडा। कासना में बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक श्रमिक पर कमरे में घुसकर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बुलंदशहर निवासी कौशेन्द्र कुमार ने शिकायत में बताया कि वह एशियन पेंट की मड़ैयों के पास किराये के कमरे में रहता है। 30 अप्रैल की रात वह ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर पहुंचा था। आरोप है कि तभी तीन अज्ञात युवक कमरे में घुस आए। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का इलाज फिलहाल जिम्स अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि हमला करने वाले युवक उसके मकान मालिक इंद्रजीत के पुत्र संजीव के दोस्त हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो