फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की दुकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। नगर पंचायत की अध्यक्ष के बेटे की दुकान से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी राजवती देवी वर्तमान में नगर पंचायत की अध्यक्ष है। दनकौर बस अड्डे के नजदीक उनकी बिजली के सामान की दुकान है। उनके बेटे दीपक सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि छत के कमरे की विंडो को काटकर अंदर रखे करीब 1 लाख रुपये के कॉपर और तांबे के तार चोरी कर लिए गए हैं। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मनिंदर सिंह का कहना है की शिकायत लेकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें