फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार के 50 हजार मांगे तो कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में उधार दिए 50 हजार रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को दनकौर निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और आरोपी संदीप एक साथ नौकरी करते हैं। राहुल के अनुसार संदीप ने अपने एक दोस्त को उसकी गारंटी पर 50 हजार रुपये दिलवाए थे। जब राहुल ने संदीप से अपने पैसे मांगे तो उसने 24 सितंबर को नवादा सिटी पार्क के सामने पैसे लेने के लिए बुलाया। राहुल का आरोप है कि जब वह बताई गई जगह पर पहुंचा तो संदीप ने पीछे से आकर उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे सिर व शरीर पर काफी चोटें आईं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें