फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने रविवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.12 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सेक्टर-153 स्थित बिजलीघर के पास गाजीपुर के सौरभ (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में भंगेल में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ सूरजपुर, सेक्टर-24 और सेक्टर-49 थानों में लूट, चोरी का सामान रखने, हथियार और अन्य धाराओं में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें