नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 450 ग्राम गांजे के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मामूरा निवासी अमन कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली से एक व्यक्ति के जरिए गांजा लाने का भी दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, उनकी एक टीम मामूरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग का कट्टा लेकर पैदल आ रहे युवक पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। उसे रोककर कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो