फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के दोबारा लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। छिजारसी कॉलोनी निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी 3 जुलाई को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि शाहजहांपुर के बनगांव निवासी चंदन जीवट उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी अप्रैल महीने में किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई कर किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा वही हरकत की। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें