नोएडा (संवाद)। विश्व ऑर्थोडॉन्टिक हेल्थ डे के अवसर पर संतोष डीम्ड यूनिवर्सिटी के ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की ओर से 15 मई 2026 को नोएडा स्टेडियम में साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ऑर्थोडॉन्टिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और साइक्लिंग के माध्यम से फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में छात्र, प्रोफेशनल्स और आम नागरिक भाग लेकर सामाजिक जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे।