फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बरौला टी प्वाइंट के पास एक युवक का मोबाइल छीन लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बरौला निवासी पीयूष पांडेय ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 20 मार्च की शाम करीब पांच बजे सेक्टर-132 स्थित ऑफिस से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बरौला टी-पॉइंट के पास ऑटो से उतरकर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और उनका मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि बदमाश भाग गए। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें