नोएडा। सदरपुर गांव में रहने वाली महिला से रास्ता पूछने के बहाने तीन टप्पेबाजों ने ज्वेलरी उतरवा ली। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सदरपुर गांव में रहने वाली कविता 24 जनवरी को अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थीं। रास्ते में एक एक शख्स मिला और आनंद विहार जाने का रास्ता पूछा। महिला ने सेक्टर 37 जाकर बस पकड़ने के लिए कहा, तभी दो शख्स भी वहां गए और कविता के चेहरे पर कुछ छिड़क दिया। तीनों ने मिलकर कविता से कुंडल समेत गहने उतरवा लिए और कविता को सड़क किनारे बैठाकर चले गए। कुछ देर बाद कविता को जब होश आया तब घर जाकर अपने पति को पूरी जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।