दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बिलासपुर कस्बे के सिरजेखानी मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक महीने पहले बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार रात वह मंदिर में आयोजित झांकी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पुष्पेंद्र, उसका चचेरा भाई रितेश समेत परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है।