फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल में घुसकर छात्र को क्लास से निकालकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भाईपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि नितिन सिंघल का बेटा वैभव ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। 15 अक्टूबर को स्कूल बस में उसका सहपाठी अनंत से विवाद हो गया था। आरोप है कि अनंत के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसके पिता कान्हा वर्मा और दादा रामावतार वर्मा जबरन स्कूल में घुस आए। उन्होंने वैभव को क्लास से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें